व्रत, धर्म का साधन माना गया है। संसार के समस्त धर्मों ने किसी न किसी रूप में व्रत और उपवास को अपनाया है। व्रत के आचरण से पापों का नाश, पुण्य का उदय, शरीर और मन की शुद्धि, अभिलषित मनोरथ की प्राप्ति और शांति तथा परम पुरुषार्थ की सिद्धि होती है।
विश्व में भिन्न धर्मो और सम्प्रदायों से जुड़े लोग एक साथ निवास करते हैं। विविध धर्मों और मान्यतों के अनुसार व्रत रखने से ईश्वर या देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। लोगो को व्रतफल में मनवांछित वस्तु या सुख मिलता है।
व्रत से मनुष्य अपने मन के साथ ही अपने शरीर को भी शुद्ध करता है।
उपवास करने से आपको रक्त शर्करा नियंत्रण में सुधार, हृदय स्वास्थ्य, मस्तिष्क कार्य और कैंसर की रोकथाम मिल सकती है। उपवास को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से आपके स्वास्थ्य को फायदा हो सकता है, खासकर अगर आप एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हैं।